Bihar Pension KYC Online Kaise Kare : बिहार e-लाभार्थी पेंशन KYC सबको करना है जरुरी वरना नही मिलेगा ₹1100/- हर महीने पेंशन?

  WhatsApp Channel:-                                                       Join Now 

Bihar Pension KYC Online Kaise Kare: क्या आप बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना या विकलांग पेंशन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है क्योंकि बिहार सरकार द्वारा इस पेंशन योजना के तहत मिलने वाली 400 रुपए की राशि को बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है यदि इस पेंशन की राशि को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको केवाईसी करवानी होगी। 

यदि आप केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े क्योंकि इस लेख में हमने आपको केवाईसी करवाने की प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से अपनी केवाईसी को करवा पाएंगे।

Bihar Pension KYC Online Kaise Kare : Overviews 


लेख का नामBihar Pension KYC Online Kaise Kare
लेख का प्रकार Sarkari Yojana
योजना का नाम
  • बिहार विधवा पेंशन योजना
  • बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • बिहार विकलांग पेंशन योजना एवं अन्य सरकारी योजना
लाभहर महीने 1100 रुपए
केवाईसी करने की प्रक्रियाऑनलाइन/ off
आधिकारिक वेबसाइटelabharthi.bihar.gov.in 


Bihar Pension KYC क्यों जरूरी है?

बिहार सरकार द्वारा Bihar Pension KYC को करवाना सभी लाभार्थियों के लिए जरूरी कर दिया गया है इस केवाईसी का उद्देश्य यह है कि इस योजना लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे जो भी व्यक्ति इस केवाईसी को करवाएंगे उन्हें सरकार द्वारा हर महीने 1100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी और जो भी व्यक्ति इस केवाईसी को नहीं करवाएंगे उन्हें सरकार द्वारा हर महीने 1100 रुपए की जगह 400 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ही प्रदान की जाएगी।

Bihar Pension KYC को कौन कौन करवा सकता है?

Bihar Pension KYC को सामाजिक कल्याण विभाग की योजनाओं के सभी लाभार्थियों को करवाना होगा जिन योजनाओं के नाम कुछ इस प्रकार से है – 
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना (IGNDPS)
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (राज्य विधवा पेंशन)
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY)
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)
  • बिहार राज्य दिव्यांग पेंशन योजना 

Required Documents for Bihar Pension KYC

यदि आप Bihar Pension KYC को करवाना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नबर आदि। 

    Bihar Pension KYC Offline Process

  • यदि आप Bihar Pension KYC को ऑफलाइन माध्यम से करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो भी कुछ इस प्रकार से हैं – 

    • सबसे पहले आप अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक ऑफिस) या नजदीकी CSC सेंटर पर जाए।
    • प्रखंड कार्यालय में जाने के बाद आपको RTPS काउंटर पर जाना होगा।
    • काउंटर पर जाने के बाद आपको  E-KYC के लिए बोलना होगा।
    • अब आपके मांगे जाने वाले सभी दस्तावजों को दे देना होगा।
    • अब आपके अंगूठे के निशान के आधार पर आपकी  E-KYC कर दी जाएगी।

      Important Link

      E-KycLife Certificate Print
      Pension KYC Status CheckOfficial Website 
      Sarkari YojanaOfficial Notification
      What’s AppFacebook Page  

      निष्कर्ष 

      दोस्तो आज के लेख में हमने आपको Bihar Pension KYC Online Kaise Kare के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं जिससे कि आप बहुत आसानी से अपनी KYC को कर पाएंगे मै उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ जरूर शेयर करें।